कोडरमा-बरकाकाना और बल्लारी-चिकजाजुर लाइनों के दोहरीकरण को मंत्रिमंडल की मंजूरी

कोडरमा-बरकाकाना और बल्लारी-चिकजाजुर लाइनों के दोहरीकरण को मंत्रिमंडल की मंजूरी

नयी दिल्ली 11 जून (वार्ता) केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने झारखंड में कोडरमा-बरकाकाना और कर्नाटक में बल्लारी-चिकजाजुर

लाइनों के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है जिससे झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के सात जिलों में मौजूदा नेटवर्क में करीब 318 किलोमीटर की वृद्धि होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में इस आशय के निर्णय को मंजूरी दी गयी। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 6,405 करोड़ रुपये है।

सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पहली परियोजना 133 किलोमीटर लंबी कोडरमा-बरकाकाना रेल लाइन के दोहरीकरण से जुड़ी है जो झारखंड के एक प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र से होकर गुजरती है। इसके अलावा, यह पटना और रांची के बीच सबसे छोटा और अधिक कुशल रेल संपर्क है।

उन्होंने कहा कि दूसरी परियोजना 185 किलोमीटर बल्लारी-चिकजाजुर रेल लाइन के दोहरीकरण की है और यह लाइन कर्नाटक के बल्लारी और चित्रदुर्ग जिलों और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से होकर गुजरती है।

उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के सात जिलों को कवर करेंगी और इससे मौजूदा नेटवर्क में करीब 318 किलोमीटर की वृद्धि होगी।

श्री वैष्णव ने कहा कि इन पहलों से यात्रा सुविधा में सुधार होगा, लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी, तेल आयात में कमी होगी और कार्बन डाइ आक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी। इससे टिकाऊ और कुशल रेल संचालन को बढ़ावा मिलेगा।

Next Post

दिल्लीवासियों को चिलचिलाती गर्मी से गुरुवार को मिल सकती है थोड़ी राहत

Wed Jun 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 जून (वार्ता) चिलचिलाती गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को गुरुवार को इससे थोड़ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने यहां बुधवार के लिए गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट है जबकि 12 जून की शाम से आंधी और बारिश होने का अनुमान जताया गया है, जिसके बाद लोगों […]

You May Like

Play sound