इंदौर: इंदौर रीजन के इंदौर मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर एनएचएआई द्वारा एलिवेटेड कॉरिडोर, फ्लाई ओवर और अंडर पास का निर्माण किया जाएगा. उक्त तीनों कार्य की एनएचएआई ने अनुमानित लागत 378 करोड़ से ज्यादा है. इसके टेंडर जारी करने की एनएचएआई तैयारी कर रहा है, जो अप्रैल महीने में जारी होने की संभावना है.केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने इंदौर मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन नई योजनाओं की स्वीकृति दे दी है. इसके तहत राऊ फ्लाई ओवर के आगे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य किया जाएगा.
राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर ही धामनोद में बायपास पर 6 लेन फ्लाई ओवर निर्माण का निर्माण होगा. इसके अलावा सिरसोदिया जंक्शन (मांडू धार जाने वाला रास्ता) पर अंडर पास बनाया जाएगा. एनएचएआई द्वारा इंदौर मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर राऊ फ्लाई ओवर के आगे पिगडम्बर पर 2 किलोमीटर से ज्यादा लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, धामनोद बायपास पर डेढ़-डेढ़ किलोमीटर लंबे तीन लेन के दो फ्लाई ओवर और सिरसोदिया जंक्शन पर 650 मीटर लंबा 6 लेन अंडर पास बनाया जाएगा.राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार उक्त तीनों निर्माण कार्य के टेंडर जारी करने की तैयारी शुरू हो चुकी है. टेंडर जारी करने के पहले टेंडर शर्त और नियमों बनाने को लेकर मध्य प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल में कसरत चल रही है.
राजमार्ग की योजनाओं का विवरण
1. राऊ से आगे मेडिकैप्स कॉलेज और पिगडंबर चौराहे तक 2.1 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर।
अनुमानित लागत – 172.27 करोड़ रुपए
2. धामनोद बायपास पर 1.5 और 1.5 किलोमीटर लंबे 6 लेन फ्लाई ओवर
अनुमानित लागत – 73.495 करोड़ रुपए
3. सिरसोदिया जंक्शन पर 6 लेन अंडर पास ( मांडू धार जाने वाले रास्ते पर )
अनुमानित लागत – 132.31 करोड़ रुपए
