सिंघार ने उठाए राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल

भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि खनन माफिया के लोग पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं और इन्हें कहीं न कहीं से कानूनी संरक्षण प्राप्त हो रहा है।

श्री सिंघार ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि ये वीडियो मुरैना जिले का है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ”मध्यप्रदेश में ये माफिया राज नहीं तो क्या है !!! मुरैना में रेतमाफिया का एक गुर्गा आधा दर्जन पुलिस वालों पर भारी पड़ गया! उसे ट्रैक्टर में रेत भरकर लाते देखकर पुलिस वालों ने उसे रोकने की कोशिश की, पर वो सब पर भारी पड़ा!

डंडे बरसाने के बाद उसकी हिम्मत की दाद देना पड़ेगी, कि वो रेत से भरा ट्रैक्टर लेकर भाग गया!”

उन्होंने कहा कि इस तरह की ये पहली घटना नहीं है। लगातार पुलिस, प्रशासन और खनिज कर्मचारियों पर हमले की घटनाएं हो रही है। मध्यप्रदेश में जो भी माफिया गिरोह पनप रहे हैं, उन्हें कहीं न कहीं से सरकारी संरक्षण तो मिल ही रहा है। इसके बावजूद सरकार कानून व्यवस्था को लेकर खुद की पीठ थपथपाने से बाज नहीं आ रही।

वीडियो में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पुलिस से बच कर भाग निकलते दिखाई दे रहा है।

Next Post

हरीश चौधरी और पटवारी ने जिला पदाधिकारियों से की चर्चा

Thu Feb 27 , 2025
भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सभी जिलों के प्रभारियों और अध्यक्षों के साथ पाटी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुयी इस बैठक में विधानसभा […]

You May Like