54 साल बाद खोला गया बांके बिहारी मंदिर का खजाना

मथुरा 18 अक्टूबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर का खजाना शनिवार को 54 साल बाद खोला गया।

जिला प्रशासन द्वारा गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति के नेतृत्व में खजाना खोला गया लेकिन खजाने में कोई भी कीमती सामान नहीं मिला है। कई घंटों तक खजाने के लिए तहखाने में काफी खोजबीन की गई। खोजबीन में अभी तक सिर्फ दो बक्से मिले हैं। दोपहर एक बजे खजाना खोला गया और पांच बजे तक खजाने को बंद कर दिया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सिविल जज जूनियर डिवीजन और सेवायतों के साथ मिलकर तहखाना खोला था, फिलहाल तहखाने को फिर से बंद कर दिया गया है और अब आगे कब खोला जाएगा ये अभी बताना मुश्किल है। कुछ बक्से मिले हैं बाकी कोई बहुत कीमती सामान नहीं मिला है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह खजाना 160 साल पुराना बताया जा रहा है। इसे अब से पहले 1971 में खोला गया था उसके अब दीपावली से पहले शनिवार को धनतेरस वाले दिन खोला गया। खजाने के लिए तहखाने को खोलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्राइंडर से मुख्य दरवाजे के ताले काटे गए, उसके बाद पुलिस, प्रशासन और कमेटी के सदस्यों ने प्रवेश किया। बांके बिहारी का खजाना खोलने का निर्णय 29 सितंबर को लिया गया था। 17 अक्टूबर को कमेटी के सचिव और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने खजाना खोलने का आदेश जारी किया था।

 

 

Next Post

बारिश ने किया न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच रद्द, दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में

Sat Oct 18 , 2025
कोलंबो 18 अक्टूबर (वार्ता) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच शनिवार को महिला एकदिवसीय विश्वकप का खेला जा रहा 19वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया है। आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 25 ओवर में […]

You May Like