बारिश ने किया न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच रद्द, दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में

कोलंबो 18 अक्टूबर (वार्ता) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच शनिवार को महिला एकदिवसीय विश्वकप का खेला जा रहा 19वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया है।

आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए थे, लेकिन तभी बारिश आ गई।

उसके बाद मैच शुरू नहीं हो पाया। दोनों टीमों में एक-एक अंक बांट दिया गया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

अंक तालिका के अनुसार न्यूजीलैंड पांच मैचों में एक जीत, दो हार और दो बेनतीजा के चलते 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान तीन हार और दो बेनतीजा रहे मैचों के कारण दो अंकों के साथ अंतिम पायदान पर है।

इसी तरह दक्षिण अफ्रीका की टीम चार जीत और एक हार के बाद आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया नौ अंकों के साथ पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।

अब पाकिस्तान 21 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा, जबकि न्यूजीलैंड 23 अक्तूबर को भारत का सामना करेगा।

Next Post

फर्रुखाबाद में रिफाइंड आयल फैक्ट्री में भीषण आग से अफरातफरी

Sat Oct 18 , 2025
फर्रुखाबाद 18 अक्टूबर, (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुकरुल्लापुर हाल्ट स्टेशन ओवर ब्रिज समीपवर्ती ग्राम सादिकपुर एवं एक नगला के बीच एक प्राइवेट रिफाइंड ऑयल फैक्ट्री में शनिवार देर शाम आग लग गयी। पुलिस ने बताया कि संभवत फैक्ट्री का वायलर फटने से तेज […]

You May Like