जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत सतपुला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है।पुलिस के मुताबिक अधारताल रेलवे स्टेशन पर पदस्थ ट्रैकमेन अभिषेक सिंह परिहार ने सूचना दी कि सतपुला रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और आसपास के थानों में मृतक की फोटो भेजकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। गुमशुदगी रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
