मिडघाट: चट्टानों से बहते झरनों और पहाड़ों पर तैरते बादलों को देखने उमड़ रही भीड़

बुधनी. मानसून के चलते क्षेत्र में बारिश के बाद बिखरी सौंदर्यता ने सैलानियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. क्षेत्र में पहाडिय़ोंं से बह रहे दूधिया पानी को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आ रहे हैं. यह नजारा सैलानियों के बीच हर्ष का विषय बना हुआ है.

बारिश के सीजन में एक बार फिर जिले के क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य अपने रंग बिखेर रहा है. जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं. एक सप्ताह से तेज बारिश का दौर नहीं चल रहा है और रुक-रुक कर कभी-कभी रिमझिम बारिश हो रही है. ऐसे में पहाड़ों से दूधिया पानी बह रहा है, जिसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.

आमतौर पर कहा जाता है कि धरती पर यही यदि कहीं जन्नत है तो वह कश्मीर में है. लेकिन इन दिनों बारिश के सीजन में जिले का बुधनी क्षेत्र भी कश्मीर से कम नजर नहीं आ रहा है. यहां चारों और छाई हरियाली के बीच पहाड़ों से बहकर आने वाला दूधिया पानी प्राकृतिक झरनों के रूप में बह रहा है, जो लोगों को आनंदित कर रहा है. बल्कि अपनी और आकर्षित भी करता है. ऐसे सुंदर नजारे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं.

मिड घाट पर स्थित प्राकृतिक झरना राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. पहाड़ों से बह रहा पानी देखने बड़ी सं या में लोग पहुंच रहे हैं, इसलिए पुलिस और वन विभाग द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. रविवार की शाम को सलकनपुर के नजदीक पहाड़ी के पास बादल कम ऊंचाई पर आकर लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए थे. लोगों ने बादल के काफी नीचे होने पर चित्र भी मोबाइल में कैद किए हैं.

 

Next Post

हॉकी संघ में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी

Tue Jul 8 , 2025
इटारसी। मप्र जबलपुर से हॉकी नर्मदापुरम का कोई संबंध नहीं सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है. इस संबंध में नये संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के साथ भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी.उक्त बात विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा है कि हॉकी मध्यप्रदेश जबलपुर से हॉकी नर्मदापुरम का कोई […]

You May Like