ठेकेदार का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत मुलिया बाई धर्मशाला के पास मोटरसाइकिल सवार दो शातिर बदमाशों ने पैदल घर लौट रहे एक प्राइवेट ठेकेदार पर झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया और पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, कांचघर निवासी 36 वर्षीय पवन कुमार मोगरे प्राइवेट ठेकेदारी का काम करते हैं।

वे बीती रात लगभग 11:10 बजे कृष्णा कॉलोनी से अपना काम खत्म कर पैदल मोबाइल पर बात करते हुए अपने घर लौट रहे थे। तभी मुलिया बाई धर्मशाला के पास पीछे से आए काले रंग की मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लड़कों ने पवन को निशाना बनाया। बाइक सवार लुटेरों ने चलती गाड़ी से पवन के हाथ पर झपट्टा मारा और मोबाइल छीनकर शीतलामाई मंदिर की तरफ बेहद तेज रफ्तार में भाग निकले। अचानक हुई इस वारदात से पीड़ित संभल पाता, तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे।

Next Post

वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर माकपा का विरोध, कार्रवाई को बताया दमनकारी

Sat Jul 18 , 2026
श्रीगंगानगर, 18 जुलाई (वार्ता) पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से जबरन हटाकर अस्पताल में भर्ती करवाए जाने पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इस दमनकारी नीति करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। इससे पहले माकपा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर […]

You May Like