जेम एरोमैटिक्स का आईपीओ 19 अगस्त को खुलेगा

अहमदाबाद, 14 अगस्त (वार्ता) जेम एरोमैटिक्स का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 अगस्त को खुलेगा।

कंपनी ने गुरुवार को यहाँ जारी बयान में बताया कि उसने अपने आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर 309 से 325 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है। हर इक्विटी शेयर का अंकित मूल्य दो रुपये है।

कंपनी का आईपीओ मंगलवार, 19 अगस्त को खुलेगा और गुरुवार 21 अगस्त को बंद होगा। निवेशक कम से कम 46 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 46 के गुणांक में बोली बढ़ा सकते हैं।

आईपीओ में 175 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसके अलावा प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह अपने कुल 85,00,000 शेयर बेचेंगे। इसमें कर्मचारियों के लिए एक रिजर्व हिस्सा भी है।

जेम एरोमैटिक्स लिमिटेड विशेष सामग्री जैसे एसेंशियल ऑयल, अरोमा केमिकल्स और वैल्यू-एडेड डेरिवेटिव्स बनाने वाली एक स्थापित कंपनी है, जिसके पास दो दशकों से ज्यादा का अनुभव है। यह विभिन्न उत्पादों की पेशकश करती है, जैसे मदर इंग्रेडिएंट्स से लेकर वैल्यू-एडेड डेरिवेटिव्स। इसके उत्पाद ओरल केयर, कॉस्मेटिक्स, न्यूट्रास्यूटिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स, वेलनेस, पेन मैनेजमेंट और पर्सनल केयर जैसे कई उद्योगों में इस्तेमाल होते हैं।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में देश में 225 ग्राहकों और अमेरिका, एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया सहित 18 दूसरे देशों में 44 ग्राहकों को अपने उत्पादों की आपूर्ति की है।

 

Next Post

दिव्यांगों के केवाईसी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करें बैंक: आरबीआई

Thu Aug 14 , 2025
मुंबई, 14 अगस्त (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को सभी वाणिज्यिक बैंकों को निर्देश दिया कि वे दिव्यांग ग्राहकों के केवाईसी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के इस साल 30 अप्रैल को दिये गये आदेश का यथोचित पालन करें। सुप्रीम कोर्ट ने प्रज्ञा प्रसून एवं अन्य बनाम केंद्र […]

You May Like