शुभ संयोगों में कल होगा करवा चौथ, सुहागिनों को मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

सिंगरौली: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी और सौभाग्यवती महिलाओं का प्रिय पर्व करवा चौथ इस बार कार्तिक मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी, 10 अक्टूबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पं. डॉ. एन.पी. मिश्र, महाप्रबंधक शिवधाम मंदिर बैढ़न के अनुसार इस दिन चंद्रोदय शाम 7:58 बजे होगा। इसी समय चंद्रदेव को दूध से अर्घ्य देकर उनका दर्शन और पूजन किया जाएगा।

इस वर्ष करवा चौथ पर सिद्धि योग और शिववास योग जैसे अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं। माना जाता है कि इन योगों में किया गया व्रत और पूजन कई गुना फलदायी होता है। इन शुभ संयोगों में व्रत करने से माता पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
करवा चौथ का यह व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखकर मंगल कामनाएं करती हैं।

Next Post

धारदार छुरा लिए शराब दुकान के पास युवक पकड़ा

Thu Oct 9 , 2025
इंदौर: तुकोगंज पुलिस ने देर रात एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से धारदार छुरा बरामद हुआ है. पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है. मुखबिर की सूचना पर प्रधान आरक्षक सुमेर सिंह गेहलोत ने […]

You May Like