झांसीघाट में छापा, 65 डंपर रेत जप्त, कार्रवाई से हडक़ंप

जबलपुर: राजस्व विभाग के अमले ने नीमखेड़ा झांसीघाट में छापेमारी करते हुए अवैध रूप से रखी 65 डंपर रेत जप्त कर ली ।अनुभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी से मिली जानकारी के अनुसार रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने राजस्व विभाग के अमले ने शहपुरा तहसील के ग्राम नीमखेड़ा झांसीघाट में कार्रवाई कर अवैध रूप से संग्रहित 65 डंपर रेत जप्त की है।जप्त की गई रेत का उत्खनन और भंडारण वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार राजीव मिश्रा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार महेश सोलंकी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और राजस्व विभाग का अमला शामिल था।

Next Post

पेट्रोल पंप बेचने के नाम पर 88 लाख की ठगी

Mon Jun 1 , 2026
जबलपुर: पेट्रोल पंप बेचने के नाम पर जालसाजों ने अनुबंध तय कर 88 लाख रूपए ऐंठ लिए और बाद में वही पेट्रोल पंप किसी तीसरे व्यक्ति को बेच दिया। अधारताल पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक विशाल जैन (36) निवासी सुहागी, अधारताल […]

You May Like