वैढ़न–विन्ध्यनगर मुख्य मार्ग की बदहाली, तस्वीरें ही बयां कर रहीं हकीकत

सिंगरौली। वैढ़न–विन्ध्यनगर मुख्य मार्ग की बदहाली पर शब्द भी कम पड़ जाएं। बुधवार को हुई बारिश के बाद सड़क की स्थिति ऐसी हो गई कि जगह-जगह जलभराव ने आवागमन को मुश्किल बना दिया। मुख्य मार्ग पर भरे पानी के बीच राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है। हर बारिश में यही हालात बनते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल कार्यालयों तक सीमित रहते हैं। लोगों का कहना है कि कुर्सी पर बैठकर समीक्षा करने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बल्कि अधिकारियों को बारिश के दौरान खुद मैदान में उतरकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेना चाहिए।

नागरिकों का आरोप है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से मांग की है कि बारिश के समय मौके पर निरीक्षण कर स्थायी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वैढ़न–विन्ध्यनगर जैसे व्यस्त मार्ग पर लोगों को बार-बार इस समस्या का सामना न करना पड़े।

Next Post

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कमजोर प्रदर्शन पर बीएमओ को नोटिस के निर्देश

Wed Jul 29 , 2026
आलीराजपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने बुधवार को स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की […]

You May Like