बरसते पानी में निकली हर घर तिरंगा अभियान यात्रा

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वंदे मातरम् गायन एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई।

नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, नोडल अधिकारी कमलेश पटेल समेत अन्य लोगों को उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बरसते पानी में नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य कार्यक्रम स्थल बगडोना कालेज स्थल पर नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा वंदे मातरम् गायन किया गया। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इसी तरह बगडोना हवाई पट्टी से निकली गई यात्रा में तिरंगा झंडा लहराकर लोगों को अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि, नगर पालिका परिषद सारनी की ओर से दिलीप भालेराव, राजेश बगाहे , राजेश वागद्रे, अक्षय जोशी, गुणवंत हुरमाड़े समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Next Post

30 अगस्त के बाद मप्र पुलिस में आईजी की कुर्सी पर नहीं होगा एसपीएस कोटे का कोई चेहरा

Tue Aug 11 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार ऐसी स्थिति बनने जा रही है, जब राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) से पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में आए किसी अधिकारी के पास पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) का पद नहीं रहेगा. 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी और सागर जोन के आईजी मिथिलेश […]

You May Like