समुद छांदा से लेकर बरकाडोल गोपद मार्ग की कच्ची सड़क हुई दलदल

सरई: स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुधमनिया अंतर्गत समुद छांदा से लेकर बरकाडोल-गोपद सड़क मार्ग कीचड़ में तब्दील है। खस्ताहाल कच्ची सड़क को लेकर एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों हस्ताक्षरयुक्त आवेदन कलेक्टर के कार्यालय में दिया है।ग्राम पंचायत दुधमनिया के समुद निवासी लालचन्द साकेत, राजबहादुर साकेत, रामप्रसाद यादव, राकेश पटेल समेत एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आवेदन पत्र देते हुये बताया कि समुद छांदा से लेकर बरकाडोल सड़क मार्ग की हालत अत्यंत दैयनीय है।

इस बारिश के सीजन में कच्ची सड़क दल-दल में तब्दील हो गई है। जहां स्कूली बच्चों को कीचड़ से लथपथ होकर आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस गांव में जब कभी महिला की डिलेवरी की स्थिति निर्मित होती है, तब इन दिनों गांव तक एम्बुलेंस तक नही आ पाती है। यह समस्या हर वर्ष की है। इस वर्ष लगातार बारिश होने से कच्ची सड़क की स्थिति और भयावह हो चुकी है।

सड़क पूरी तरह से दल-दल हो चुकी है। जिससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आगे कहा है कि उक्त सड़क में मुरूम या भस्सी का छिड़काव पर्याप्त मात्रा में कर दी जाये तो कुछ हद तक समस्या से निजात मिल सकती है। ग्रामीणों ने इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुये दैयनीय सड़क में मुरूम या भस्सी से मरम्मत कार्य कराये जाने की मांग की है।

Next Post

RBI मौद्रिक नीति: GDP वृद्धि का अनुमान बरकरार, रेपो दर स्थिर

Wed Aug 6 , 2025
मुंबई:भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अगस्त 2025 बैठक में ब्याज दरों को लेकर बड़ा फैसला लिया। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, भारत-अमेरिका व्यापार गतिरोध और घरेलू मुद्रास्फीति के दबावों को ध्यान में रखते हुए रेपो दर को 5.5 प्रतिशत पर स्थिर […]

You May Like