जबलपुर: विजयनगर निवासी एक बुजुर्ग के खाते से साइबर ठग ने 1 लाख 98 हजार 117रूपये उड़ा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रदीप दुबे 65 वर्ष निवासी अग्रसेन मंडपम विजयनगर ने लिखित शिकायत की कि उसे व्हाटसएप के माध्यम से कॉल आया जिसने उसे क्रेडिट कार्ड के ऑफर की जानकारी दी एवं उसे प्रलोभन भरे मैसेज करने लगा, उसने मैसेजोें का कोई जबाब नहीं दिया था.
इसके बाद उसने अपने मोबाइल का मैसेज देखा उसके क्रेडिट कार्ड से 99 हजार 7 रूपये कटने का मैसेज आया जो उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड का है, उसके बाद पुनः उसके क्रेडिट कार्ड से 99 हजार 7 रूपये कटने का मैसेज आया एवं उसके उसके मोबाइल नम्बर पर उसके रिश्तेदारों द्वारा किये गये कॉल एवं मैसेज किसी अन्य मोबाइल पर फारवर्ड हो रहे थे, उसके कुछ देर बाद पता चला कि अन्य एचडीएफसी के क्रेडिट कार्ड से 49 हजार 503 रूपये एवं चार बार 49 हजार 503 रूपये एवं 102 रूपये इस तरह कुल 1 लाख 98 हजार 117 रूपये का गबन किया गया है।
