मंत्रालय वल्लभ भवन में नव दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ

भोपाल: मंत्रालय वल्लभ भवन गेट क्रमांक 05 पार्किंग स्थल के पास स्थित पीपल वाले गणेश जी मंदिर में आज से नव दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित की गई। इस अवसर पर मंत्रालय परिवार की सुख-समृद्धि और लंबित मांगों के समाधान हेतु प्रार्थना की गई। इनमें चौथा समयमान, पदोन्नति, आकस्मिकता निधि कर्मचारियों का नियमितीकरण, स्थायी कर्मियों को सातवां वेतनमान और आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन प्रदान किए जाने जैसी मांगें प्रमुख रहीं।

आयोजकों ने बताया कि कल से प्रतिदिन सुबह, दोपहर और शाम तीन बार आरती होगी। दोपहर की आरती लंच टाइम में डेढ़ से दो बजे के बीच संपन्न होगी। मंत्रालय परिवार से अपील की गई है कि विशेष रूप से लंच टाइम वाली आरती में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करें।

इस अवसर पर राजकुमार पटेल, राजेश कौल, आशीष सोनी सहित अनेक पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्सव के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Next Post

भक्तों के विघ्र हरने विराजे विघ्रहर्ता श्री गणेश, सवा क्विंटल लड्डू का लगा भोग 

Wed Aug 27 , 2025
सीहोर। प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश के दस दिवसीय महोत्सव का बुधवार से शुभारंभ हो गया. इस शुभ दिन जहां घरों में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई वहीं शहर के विभिन्न चौक- चौराहों पर भी भगवान श्रीगणेश की नयनाभिरामी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. शहर के अति प्राचीन […]

You May Like