पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

नई दिल्ली 15 जून (वार्ता) इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव से पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी क्रूड 7.55 प्रतिशत उबलकर 73.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 1.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.28 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

गैंगस्टर बनने का शौक, किशोर की पिटाई, वीडियो किया लीक

Sun Jun 15 , 2025
जबलपुर: गैंगस्टर बनने के शौक में एक 17 वर्षीय किशोर की पहले तो आधा दर्जन बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई की और इसका वीडियो भी बनाया और गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब वीडियो पुलिस तक पहुंच चुका हैं पीडि़त ने भी पुलिस अधीक्षक से न्याय […]

You May Like