जबलपुर: गैंगस्टर बनने के शौक में एक 17 वर्षीय किशोर की पहले तो आधा दर्जन बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई की और इसका वीडियो भी बनाया और गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब वीडियो पुलिस तक पहुंच चुका हैं पीडि़त ने भी पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक बेलबाग थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की 11 जून की रात लगभग 10:30 बजे मोहल्ले के कबीर समुंद्रे, ऋषि राज, हर्षित, रॉकी, आशीष और आर्यन ने पिटाई की। जिसका वीडियो इंस्टाग्राम व फेसबुक में पोस्ट कर दिया। जब इसकी जानकारी बालक के परिजनों को लगी तो उन्होंने उससे पूछताछ की जिसके बाद उसने आपबीती परिजनों को सुनाई, इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। अति. पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने बेलबाग थाना प्रभारी राजकुमार खटीक को मामले की जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
