शिवपुरी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 6 घायल

शिवपुरी: शिवपुरी में बीती आधी रात के बाद पोहरी हाईवे स्थित न्यू बस स्टैंड रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में करीब 6 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ये हादसा रात करीब 12:10 बजे हुआ, जब मजदूर ओवरब्रिज पर वाइब्रेटिंग व कंक्रीट भरने का काम कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक ब्रिज का निर्माणाधीन हिस्सा नीचे गिर पड़ा और काम कर रहे मजदूर उसके साथ नीचे आ गिरे। गनीमत रही कि उस समय कोई मजदूर पुल के निचले हिस्से में मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। साइट इंजीनियर प्रवीण पांडे ने हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए बताया कि कैपेसिटी से ज्यादा वाइब्रेटिंग कर दी गई थी, जिससे ब्रिज का हिस्सा असंतुलित होकर गिर गया। उन्होंने इस तकनीकी चूक को स्वीकार किया।कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित निर्माण एजेंसी को सूचना दी गई है और हादसे की तकनीकी जांच कराई जा रही है।

Next Post

शहीद अमरचंद बांठिया के बलिदान स्थल पर की जाएगी सफाई

Sun Jun 15 , 2025
ग्वालियर: 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अमर शहीद अमरचंद बांठिया को बीच सराफा बाजार में नीम के पेड़ पर फांसी पर लटकाया गया था। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने उनके बलिदान स्थल की उपेक्षा पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी सरकार कहलाने वाली […]

You May Like