
जबलपुर। भारत मंडपम एवं इंदौर की घटना के विरोध में पुतला दहन करने रविवार को जबलपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने उग्र प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रसल चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किया गया यह कृत्य देश को शर्मसार करने वाला है। उन्होंने कहा कि देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं और महिला मोर्चा भी पूरी मजबूती से साथ खड़ा है।
इस मौके पर रसल चौक पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही बैरिकेट्स लगाकर पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया था।
