जिम में हुए मामूली विवाद पर युवक पर प्राणघातक हमला

शहडोल । बुढ़ार रोड स्थित एक होटल में संचालित जिम में साउंड कम करने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने एक युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया । जिससे युवक के सिर और मुँह में गंभीर चोटें आईं। बता दें कि जिम में एक युवती द्वारा गाना धीमा करने की बात कहने पर कुछ युवकों द्वारा युवती से गाली-गलौज की जाने लगी, वहीं उसके दोस्त ने युवकों को मना किया जो कि युवकों को नागवार गुजरा और मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और तीन युवकों ने मिलकर एक मना करने गए युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक के सिर में गहरी चोट आई है। पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका फुटेज अब जांच का आधार बना है। मारपीट करने वाले युवकां पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेन्द्र सिंह, किशन सिंह और उनके एक अन्य अज्ञात साथी ने मिलकर जिम के अंदर ही ऋषि मिश्रा के साथ जमकर मारपीट की। हमलावरों ने डंबल से ऋषि मिश्रा के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया। जब युवती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की और गाली गलौज की गई।

Next Post

सम्राट विक्रमादित्य के योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना आवश्यक : सीएम डॉ यादव

Tue Jan 27 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सम्राट विक्रमादित्य के साहस और सृजन ने शौर्य और संगठन के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए भारतीय संस्कृति को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित विक्रमोत्सव में उनके व्यक्तित्व के सभी आयामों का प्रभावी प्रकटीकरण सुनिश्चित किया […]

You May Like