जबलपुर: मझौली थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक दुर्गेश कुमार चौधरी 32 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 5 पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे वह कटावधाम मंदिर घूमने गया था.
वहां से दर्शन करके नीचे उतरा ही था कि पड़ोस में रहने वाली हसीना बी एवं उनका लडका अजाय खान मिले, फिर तीनों घर जाने के लिये रोड़ किनारे बस का इंतजार कर रहे थे, तभी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड बी 0635 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसे एवं हसीना बी को टक्कर मार दिया जिससे दोनों को हाथपैर व शरीर में चोटें आई।
