रायसेन। नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन द्वारा वार्ड क्रमांक 13 में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए ग्लोबल पब्लिक स्कूल से रोज वैली स्कूल होते हुए गौरा पंथी तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस सड़क निर्माण पर 25.20 लाख रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका देवेंद्र यादव, वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद रवि यादव, वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद दीपक थौरात, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद अशोक सोनी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने सड़क निर्माण की सौगात देने पर अध्यक्ष महोदया एवं सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से स्वागत किया।
