भूरी टेकरी में एसीपी रेखा सिंह ने बच्चों को दी मिठाई

इंदौर: दीवाली पर्व पर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात रेखा सिंह ने थाना कनाड़िया की बीट टीम के साथ भूरी टेकरी मल्टी बिल्डिंग क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने मजदूरों, झुग्गी बस्ती में रहने वाले परिवारों और बच्चों से मुलाकात कर त्योहार पर सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की.

एसीपी रेखा सिंह ने सभी को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को मिठाई और चॉकलेट वितरित कीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना ही त्योहारों की असली पहचान है. पुलिस का उद्देश्य नागरिकों के साथ भरोसे और सद्भाव का वातावरण बनाए रखना है.

Next Post

पीएम मोदी ASEAN शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल, मलेशिया दौरा रद्द, विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Thu Oct 23 , 2025
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया में होने वाले आसियान (ASEAN) शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। आसियान समिट की शुरुआत 26 अक्टूबर से हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण आसियान शिखर सम्मेलन से संबंधित बैठकों में भाग […]

You May Like