वेनेजुएला में अमेरिकी अभियान में ब्रिटेन नहीं है शामिल: प्रधानमंत्री स्टार्मर

लंदन, 03 जनवरी (वार्ता) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शनिवार को स्पष्ट किया कि वेनेजुएला में अमेरिकी अभियान में उनका देश किसी भी तरह शामिल नहीं है।

ब्रिटेन के मीडिया संस्थानों को स्टार्मर ने बयान जारी कर जानकारी दी कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी हिरासत में लिए जाने के संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कोई बात नहीं की है।

उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट रूप से तेजी से बदलने वाला घटनाक्रम है और हमें सभी तथ्यों का पता लगाना होगा।” साथ में यह भी जोड़ा कि वह आगे टिप्पणी करने से पहले और अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

श्री स्टार्मर ने कहा कि वेनेजुएला में करीब 500 ब्रिटेन के निवासी नागरिक हैं और सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए दूतावास के साथ काम कर रही है कि उनका अच्छी तरह ध्यान रखा जाए, उनकी रक्षा की जाए और उन्हें उचित सलाह दी जाए।

 

 

Next Post

पाकिस्तान ने तैमूर क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया

Sat Jan 3 , 2026
इस्लामाबाद, 03 जनवरी (वार्ता/ शिन्हुआ) पाकिस्तान ने शनिवार को हवा से सतह और समुद्र में मार करने वाली स्वदेश निर्मित ‘तैमूर’ क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, यह मिसाइल प्रणाली 600 किलोमीटर की दूरी तक सतह और समुद्री लक्ष्यों […]

You May Like