
रीवा, 1 फरवरी, चौबीस घंटे के अंदर तापमान में चार डिग्री का उछाल आया है तो वही दिन के अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नही मिला. तापमान में उछाल आने के बाद भी दिन भर गलन भरी ठंड बनी रही. लगातार चल रही ठंड हवाओ ने दिन में भी ठंड को बढ़ा दिया है.
शनिवार को जहा न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री था वही रविवार को 10.7 डिग्री रहा. जबकि दिन के अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नही रहा. फरवरी के पहले दिन कड़ाके की ठंड रही और सुबह घना कोहरा छाया रहा, अभी बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है. अगर तेज बारिश होती है तो गेंहू की फसल को फायदा होगा. लेकिन दलहनी फसल को नुकसान रहेगा. इस बार ठंड नवम्बर से ही शुरू हो गई थी और तीन माह कड़ाके की ठंड पड़ी, तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया. अभी 15 फरवरी तक इसी तरह ठंड जारी रहेगी और उसके बाद दिन की ठंड से राहत की उम्मीद है. जिले भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है सुबह घना कोहरा 8 बजे तक छाया रहा, उसके बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए. पिछले बुधवार को हुई बारिश के बाद तेजी से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ी है. इस बार ठंड में बारिश नही हुई केवल हल्की सी बूंदाबांदी हुई है जबकि गत वर्ष ठंड में तेज बारिश हुई थी. अगर अच्छी बारिश होती तो गेंहू की फसल को लाभ होता. मौसम विभाग की माने तो अभी बारिश की संभावना है. अगर बारिश हो जाती है तो गेंहू की फसल को सबसे ज्यादा लाभ होगा.
