
दमोह. जिला जेल में रविवार दोपहर दो बंदियों के बीच विवाद हो गया. जिसमें एक एचआईवी पॉजिटिव बंदी ने दूसरे बंदी को नाखून मार दिया। जेल प्रशासन के द्वारा घायल बंदी को तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.जहां बंदी का इलाज करने के बाद डॉक्टर के द्वारा उसे सागर आईआरटीसी रेफर किया गया है. वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
जिस बंदी को नाखून लगा है उसकी पहचान दीपक सोनी के रूप में हुई है वह धारा 307 के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है और वर्तमान में जिला जेल में बंद है.
वहीं जो एचआईवी पॉजिटिव बंदी है वह धारा 25,27 के मामले में जिला जेल में बंद है.
जेल उपाधीक्षक
एमएल पटेल ने बताया की दोपहर में एचआईवी पॉजिटिव बंदी के द्वारा हंगामा किया जा रहा था. जिसे दूसरे बंदी दीपक सोनी के द्वारा रोका गया तो दोनों के बीच कहा सुनी होने लगी.उनके पास जानकारी आई तो उन्होंने प्रहरियों को बैरक में भेजा.
जब कर्मचारी दीपक सोनी को अपने साथ लेकर आ रहे थे इसी दौरान एचआईवी पॉजिटिव बंदी का नाखून उसे लग गया.
प्रहरी के द्वारा हमें जानकारी दी गई.जब बंदी की हिस्ट्री निकाली गई तो वह एचआईवी पॉजिटिव निकला. तत्काल ही घायल बंदी को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जिला अस्पताल में ड्यूटी का डॉक्टर विक्रम पटेल ने घायल बंदी का इलाज करने के बाद उसे सागर आरटीसी रेफर कर दिया है. वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
