30 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बकरी, ग्रामीणों की सूझबूझ से 5 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू

सिंगरौली:देवसर ग्राम पंचायत कुर्सा के टोला (भाट) में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब खेत में बने पुराने बोरवेल के गड्ढे में एक बकरी गिर गई। जानकारी के अनुसार, महेश कोरी की बकरी लगभग 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरकर करीब 5 घंटे तक फंसी रही।घटना की सूचना मिलते ही युवा समाजसेवी अरुण कुमार साहू ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल जेसीबी मशीन मंगवाई। इसके बाद राम औतार साहू, श्याम कुमार साहू, छोटेलाल साहू, रघुनाथ कोरी, लवकुश कोरी, बुद्धिमान कोरी, सीताशरण प्रजापति सहित आसपास के ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत की।
लगातार प्रयास के बाद बकरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि बकरी की कीमत लगभग 12,000 रुपये आंकी गई है।इस पूरे रेस्क्यू अभियान में अरुण कुमार साहू की सक्रियता और सूझबूझ की सराहना की जा रही है। ग्रामीणों ने उनके इस मानवता भरे कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।

Next Post

युवा विधायक सम्मेलन में शामिल होने भोपाल पहुंचे राज्यसभा उपसभापति हरिवंश, कैलाश विजयवर्गीय ने किया स्वागत

Tue Mar 31 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन में सहभागिता के लिए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह आज राजधानी भोपाल पहुंचे। उनके आगमन पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आत्मीय स्वागत किया।युवा विधायक सम्मेलन में देश भर के जनप्रतिनिधियों के बीच संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के […]

You May Like