युवा विधायक सम्मेलन में शामिल होने भोपाल पहुंचे राज्यसभा उपसभापति हरिवंश, कैलाश विजयवर्गीय ने किया स्वागत

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन में सहभागिता के लिए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह आज राजधानी भोपाल पहुंचे। उनके आगमन पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आत्मीय स्वागत किया।युवा विधायक सम्मेलन में देश भर के जनप्रतिनिधियों के बीच संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के विषयों पर मंथन किया जा रहा है।

इस सम्मेलन का उद्देश्य नव निर्वाचित एवं युवा विधायकों को विधायी कार्यप्रणाली, नीति निर्माण और जनसेवा के विभिन्न आयामों से परिचित कराना है।कार्यक्रम में उपसभापति हरिवंश युवा जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए संसदीय आचरण, लोकतंत्र की मजबूती और जनहित में प्रभावी भूमिका निभाने के विषय में अपने विचार साझा करेंगे।

उनके अनुभव और मार्गदर्शन से युवा विधायकों को प्रेरणा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस सम्मेलन को लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसमें नीति-निर्माण की नई सोच और नवाचार पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

Next Post

संघ के शिशु स्वयंसेवक करेंगे सामूहिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन

Tue Mar 31 , 2026
इंदौर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा शताब्दी वर्ष को केंद्र में रखकर पूरे देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में इंदौर विभाग में लगने वाली बाल शाखाओं में आने वाले 5 से 10 वर्ष की आयु के शिशु स्वयंसेवकों का “नवसृजन” कार्यक्रम 1 अप्रैल […]

You May Like