आठ साल तक जीएसटी से वसूली करने वाली मोदी सरकार जनता से मांगे माफी : खरगे

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वस्तु एवं सेवा कर-जीएसटी सुधारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागरिक सेवा बताने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जीएसटी से आठ साल तक लूट मचाने के बाद अब सुधार लागू किये जा रहे हैं और इसके लिए मोदी सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

श्री खरगे ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद कहा “नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने कांग्रेस के सरल और कुशल जीएसटी के बजाय, अलग-अलग नौ स्लैब से वसूली कर ‘गब्बर सिंह टैक्स’ लगाया और आठ साल में 55 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा कर वसूले। अब आप 2.5 लाख करोड़ रुपये के “बचत उत्सव” की बात कर के जनता को गहरे घाव देने के बाद मामूली बैंड ऐड लगाने की बात कर रहे हैं !”

श्री खरगे ने आठ साल तक जीएसटी से वसूली के बाद नये सुधारों के सरकार के कदम को ‘नौ सौ चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली’ बताया और कहा “जनता कभी नहीं भूलेगी कि आपने उनके दाल-चावल- अनाज, पेंसिल, किताबें, इलाज, किसानों के ट्रैक्टर — सबसे जीएसटी वसूला था। आपकी सरकार को तो जनता से माफ़ी माँगनी चाहिये।”

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जय राम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए जीएसटी काउंसिल, जो एक संवैधानिक निकाय है, द्वारा किए गए संशोधनों का पूरा श्रेय खुद को देने की कोशिश की है। उन्होने कहा “हमने जुलाई 2017 से ही जीएसटी 2.0 की माँग की थी। यह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हमारे न्याय पत्र में एक प्रमुख वादा भी था।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्तमान जीएसटी सुधार अपर्याप्त प्रतीत होते है इसलिए वह चाहते हैं कि इसमें एमएसएमई की व्यापक चिंताओं का सार्थक समाधान किया जाना चाहिए। विभिन्न क्षेत्रों से उभरे मुद्दे -जैसे वस्त्र, पर्यटन, निर्यातक, हस्तशिल्प और कृषि इनपुट – इनका समाधान किया जाना चाहिए और राज्यों को राज्य-स्तरीय जीएसटी लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Next Post

2 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत

Sun Sep 21 , 2025
सिंगरौली। खुटार निवासी प्रदीप बियार ने खुटार चौकी में शिकायत दर्ज कराई है कि रामलखन शाह ने उन्हें प्रलोभन देकर लोकहित भारती क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के नाम पर दो लाख रुपये जमा कराने को कहा था। रामलखन ने विश्वास दिलाया था कि समय पूरा होने पर यह राशि दोगुनी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।