जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत बिलपुरा में चोरों ने एक घर में धावा बोलते हुए लाखों के जेवरात पार कर दिए। पुलिस के मुताबिक विनीता चौधरी निवासी बिलपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पति सर्वेश चौधरी के साथ भोपाल गई थी। सोने चांदी के जेवरात सिद्धी कॉलोनी में रहने वाली बहन दिगम्बरी अहिरवार को डिब्बे में रखकर दी थी।
जिसमें नगदी रूपए भी रखे थे। जब वापिस लौटकर आई तो जेवर का डिब्बा बहन के घर से वापिस लेकर आ गई थी लेकिन डिब्बा खोलकर देखी तो दो लाख रूपए के जेवरात नहीं थे। जब उसने बहन को फोन लगाकर बताई तो वह कहने लगी कि उसके भी जेवरात चोरी हो गए है। जिसके बाद मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।
