बारसा कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं की बोलेरो पलटी, 10 घायल; 4 की हालत गंभीर

मुलताई। रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में करीब 10 महिलाएं घायल हो गईं, जब तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना बिरुल बाजार से सेनदूरजना मार्ग पर हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं बारसा कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रही थीं। वाहन तेज गति में होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे बोलेरो पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए वाहन में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला।

घायलों में गीता देशमुख, कविता वाघमारे, कौतिकी वाघमारे और काशी बाई सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं। सूचना मिलने पर संजीवनी 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मुलताई के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार चार महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

Next Post

मर्म चिकित्सा: प्राचीन पद्धति से प्रभावी उपचार का मार्ग

Mon Apr 20 , 2026
भोपाल। आयुर्वेद कौशलम मर्म चिकित्सा पर कार्यशाला आयोजित की गई. जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर गिनम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किया इस अवसर पर सूर्यवंशी ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विशेष रूप से मर्म चिकित्सा की उपयोगिता एवं उसके व्यापक प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त करते […]

You May Like