कच्चे तेल में तेजी से रुपया 19 पैसे लुढ़का

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) कच्चे तेल में तेजी से रुपया सोमवार को 19 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.61 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया तीन पैसे की मजबूती के साथ 95.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
भारतीय मुद्रा आठ पैसे की गिरावट में 95.50 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 95.49 रुपये और नीचे 95.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंत में 95.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल में तेजी से रुपये पर दबाव रहा। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज 0.7 प्रतिशत चढ़कर 89 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।
वहीं, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर 0.2 प्रतिशत टूट गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में 45.94 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश किया। इन दोनों कारकों से रुपये को समर्थन मिला।

Next Post

स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस की 17 साल बाद भारत में वापसी, मुंबई और कोपेनहेगन के बीच शुरू करेगी उड़ान

Mon Aug 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) यूरोप की विमान सेवा कंपनी स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस (एसएएस) ने भारत में 17 साल बाद वापसी करते हुए मुंबई और डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के बीच सीधी नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने सोमवार को बताया कि यह सेवा 01 अक्टूबर से […]

You May Like