2 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत

सिंगरौली। खुटार निवासी प्रदीप बियार ने खुटार चौकी में शिकायत दर्ज कराई है कि रामलखन शाह ने उन्हें प्रलोभन देकर लोकहित भारती क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के नाम पर दो लाख रुपये जमा कराने को कहा था। रामलखन ने विश्वास दिलाया था कि समय पूरा होने पर यह राशि दोगुनी होकर चार लाख रुपये लौटाई जाएगी और यदि कंपनी से पैसा नहीं मिला तो अपनी जमीन बेचकर राशि चुकाई जाएगी।

अब जब प्रदीप की बेटी की शादी का समय आया है और उसने पैसे लौटाने के लिए दस बार अनुरोध किया, तो रामलखन शाह धमकी देकर पैसे देने से इंकार कर रहा है। पीड़ित ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है और पुलिस जांच में जुटी है।

Next Post

अमेरिका में अब वार्षिक खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट प्रकाशित नहीं की जायेगी

Sun Sep 21 , 2025
वाशिंगटन, 21 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के कृषि विभाग (यूएसडीए) ने शनिवार को घरेलू खाद्य सुरक्षा रिपोर्टों को भविष्य में प्रकाशित नहीं करने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद अब यह जानकारी नहीं जुटाई जायेगी कि देश में कितने लोग पर्याप्त भोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कृषि विभाग […]

You May Like