बकायादार 6 प्रतिष्ठानों पर नगर निगम ने जड़ा ताला

रीवा।निगम आयुक्त डॉ सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली हेतु बड़े बकायादार व्यापारियों पर कड़ा रूख अपनाते हुये तालाबंदी की कार्यवाही निरंतर जारी है. इस क्रम में कार्यवाही करते हुये 6 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तालाबंदी की कार्यवाही की गई. जिनमें जोन क्रमांक 04 अंतर्गत वार्ड 40 भवन क्रमांक 479 श्रीमती रामकली जायसवाल पति अयोध्या प्रसाद जायसवाल बकाया राशि 132000, वार्ड 42 भवन क्रमांक 444/12 संतोष खटीक पिता बाबूलाल खटीक (औद्योगिक क्षेत्र) बकाया राशि 87657, सितारा ट्रेडर्स प्रो. अकबर खान (औद्योगिक क्षेत्र) बकाया राशि 34779, वार्ड 36 भवन क्रमांक 77 महेश सोनी पिता मुकुंदलाल सोनी बकाया राशि रू. 24098, वार्ड 36 भवन क्रमांक 76 घनश्याम दास पिता मुकुंददास बकाया राशि रू. 30208 तथा वार्ड 35 भवन क्रमांक 150 मुन्नी सोनी पति परमलाल सोनी बकाया राशि रू. 28457 आदि के व्यावसायिक भवनों का बकाया संपतिकर राशि जमा नहीं किए जाने पर नगर निगम राजस्व दल द्वारा तालाबंदी की कार्यवाही की गई. निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बडे बकायादार जो समय पर भुगतान नही करेगे, उन पर कड़ा रूख अपनाते हुये तालाबंदी की कार्यवाही निरंतर की जावेगी. साथ ही नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि निर्धारित समय पर करों की राशि जमा न करने वाले करदाताओं के विरूद्ध निरंतर बड़ी कार्यवाही की जावेगी. सभी करदाताओं से अपील की गई है कि सभी प्रकार के बकाया कर निर्धारित समय में जमा कर, अप्रिय कार्यवाही से बचे. उक्त कार्यवाही में सहायक राजस्व अधिकारी रावेंद्र सिंह, नीलेश चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक रविप्रकाश मिश्र, उप राजस्व निरीक्षक मो. अली, विष्णु लखेरा, सहायक राजस्व निरीक्षक विकाश सिंह, विजय, देवराज के साथ राजस्व अमला उपस्थित रहा.

Next Post

डिप्टी सीएम पहुंचे दमोह जबलपुर नाका

Tue Aug 26 , 2025
दमोह.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला जबलपुर से होकर पाटन, तेंदूखेड़ा,तेजगढ़ होकर दमोह पहुंची.जहां जबलपुर नाका टोल पर पुष्प माला से जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में उपाध्यक्ष संजय सेन,अरुण तिवारी,गोलू बजाज, महामंत्री रामेश्वर चौधरी, संजय यादव, लकी लोकेंद्र पटेल और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भव्य […]

You May Like