इंदौर: परदेशीपुरा पुलिस ने एमआर 4 रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 13.2 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.30 लाख रुपए आंकी है. आरोपी से नशा तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है.देर रात करीब नौ बजे संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एमआर 4 रोड पर पुलिस टीम को देखकर एक युवक हुकुमचंद मिल की ओर भागने लगा.
घेराबंदी कर उसे पकड़कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 13.2 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मयूर पिता संभाजी तांबारे उम्र 23 साल निवासी बंशी प्रेस की चाल, परदेशीपुरा बताया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड में है और उससे ब्राउन शुगर के स्रोत तथा सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
