नववर्ष पर माँ शारदा के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

मैहर: नववर्ष 2026 के प्रथम दिन माँ शारदा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रधान पुजारी पवन पांडे ने तड़के सुबह 3 बजे मंदिर के गर्भगृह के पट खोले। इसके पश्चात माँ शारदा का विधिवत अभिषेक एवं श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद दर्शनार्थियों के लिए दर्शन प्रारंभ हुए।भोर 2 बजे से ही सीढ़ी मार्ग पर श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। नए वर्ष के अवसर पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माँ शारदा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, आसमान में धूप निकल आई, जिससे श्रद्धालुओं को ठंड से राहत मिली। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास महिला पुलिस बल सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था, वहीं कार्यपालन मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई थी।मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला। नववर्ष को यादगार बनाने के लिए श्रद्धालु अपने परिवार एवं साथियों के साथ मोबाइल से सेल्फी लेते नजर आए।

Next Post

72 लीटर शराब के साथ 2 भाई धराए

Fri Jan 2 , 2026
सतना :कोठी पुलिस द्वारा दबिश देते हुए 9 पेटी यानी 72 लीटर शराब के साथ 2 आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है.कोठी थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष त्यागी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए शराब […]

You May Like

Play sound