पिछले 50 वर्षों में अमेरिका को हुए नुकसान के लिए ईरान दे मुआवजा : ट्रंप

श्री ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “मैं भी ईरान से मुआवजे की मांग कर रहा हूँ।” उन्होंने दशकों में ईरानी गतिविधियों के कारण हुई मौतों और घायलों का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वे इसे भविष्य की सभी वार्ताओं में मजबूती से शामिल करें। अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि ईरान को पिछले 50 वर्षों में अमेरिका को हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी नौसेना का होर्मूज जलडमरूमध्य पर ‘100 प्रतिशत नियंत्रण’ है।

दोनों देशों की तरफ से आ रही परस्पर विरोधी मुआवजे की मांगों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि होर्मुज में नौवहन बहाल करने और इस गतिरोध को सुलझाने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच अभी भी बहुत दूरियाँ बनी हुई हैं। ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका-इजराइल के हमले से हुए नुकसान की भरपाई, अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने और नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त करने की माँग की है। इसके साथ ही, ईरान ने अपनी संपत्तियों पर से रोक हटाने और ओमान के साथ एक नई समुद्री यातायात व्यवस्था की भी मांग की है।

इस बयानबाजी के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते की उम्मीदें और कमजोर हुई हैं। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम होने के कारण यह जलडमरूमध्य कूटनीतिक बातचीत के केंद्र में बना हुआ है। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से नई शर्तें सामने आने के बाद फिलहाल इसके जल्द खुलने की संभावना कम होती दिख रही है।

.....

Next Post

मानसून में अड़ीवी शेष ने की बेसहारा जानवरों के प्रति दयालुता की अपील

Tue Aug 11 , 2026
मुंबई, 11 अगस्त (वार्ता) अभिनेता अड़ीवी शेष ने मानसून के दौरान बेसहारा जानवरों, खासकर स्ट्रीट डॉग्स की मदद करने और उनके प्रति संवेदनशीलता बरतने की अपील की है।भारी बारिश जहां लोगों को गर्मी से राहत देती है, वहीं सड़कों पर रहने वाले बेसहारा जानवरों के लिये यह मौसम मुश्किलें बढ़ा […]

You May Like