विजय उत्सव: माल्यार्पण, आतिशबाजी और झालमुड़ी के साथ भाजपा कार्यालय में मनी जीत की दीवाली

भोपाल। विभिन्न राज्यों में भाजपा व एनडीए को मिली प्रचंड जीत पर सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की मौजूदगी में भव्य विजय उत्सव मनाया गया। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, मिठाई वितरण, झालमुड़ी, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि अब चुनाव तुष्टिकरण या फर्जी घोषणाओं से नहीं, बल्कि सुशासन और विकास के आधार पर जीते जाते हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में मिली जीत को जनता के भरोसे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की विजय बताया।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ आज देश की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है और जनता ने इंडी गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि परिणाम भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास और विपक्ष की विफलता को दर्शाते हैं।

विजय उत्सव में शिवराज सिंह चौहान, जगदीश देवड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा ने की वोट चोरी-राहुल

Mon May 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि इन दोनों राज्यों में उसने चुनाव आयोग के साथ मिलकर […]

You May Like