
रीवा। कलेक्टर मऊगंज के आदेशानुसार परिवहन विभाग ने मऊगंज जिले में संचालित होने वाली यात्री बसों की सघन जांच की. जांच में मुख्यत: परमिट फिटनेस बीमा किराया सूची चालक परिचालक लाइसेंस की विशेष जांच की. इसके अलावा यात्रियो की सुविधा को देखते हुए बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन न किया जाय साथ ही बसे अपने निर्धारित समय पर ही मार्ग में आवागमन करे। बस संचालकों को यह समझाइए भी दी गई की यात्रियों को बसों में निश्चित स्थान से ही बिठाए और उतारे जिससे उन्हें असुविधा न हो। यह कार्यवाही आरटीओ रीवा के निर्देशन में परिवहन सुरक्षा स्क्वाड प्रभारी के द्वारा की गई. परिवहन सुरक्षा स्क्वाड रीवा ने जांच में 13 बसों पर चालानी कार्यवाही की, जिनमे तीन बसे बिना दस्तावेज जप्त कर पुलिस थाना लौर एवं परिवहन कार्यालय रीवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया है. आज की चालानी कार्रवाही में 17000 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया.
