
ग्वालियर। यहां एक 24 वर्षीय युवती के साथ समुदाय विशेष के युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चंपारण बिहार के युवक ने उसके घर आकर जबरन संबंध बनाए और पीड़िता को मां की हत्या की धमकी दी। जिस पर पीड़ित युवती खामोश रही, लेकिन हाल ही में उसे पता लगा कि वह एक महीने की गर्भवती है। तब पीड़िता ने मामले की शिकायत हजीरा थाना में की है। इस पर आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।
हजीरा थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती इवेंट मैनेजर है। डेढ़ साल पहले वह उत्तर प्रदेश के झांसी में एक इवेंट के लिए गई थी। वहां उसकी मुलाकात इवेंट कंपनी में काम करने वाले सरफराज खान निवासी चंपारण बिहार से हुई जो कि अभी ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में रह रहा है। दोनों नें कई इवेंट एक साथ किए तो घर पर आना-जाना भी शुरू हो गया। जब इवेंट मैनेजर घर पर अकेली थी तभी सरफराज उनके घर पहुंचा। यहां वह कुछ देर बैठा और उसके बाद युवती के साथ जबरदस्ती सबंध बनाए। युवती ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसकी मां की हत्या करने की धमकी दी। बदनामी के डर से इवेंट मैनेजर चुप रही और घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। कुछ दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई। जांच कराई तो अल्ट्रासाउंड में पता चला कि वह गर्भवती है और उसको एक से सवा माह का गर्भ है। इसका पता चलते ही हिम्मत जुटाकर अपनी मां के साथ हजीरा थाना पहुंची और शिकायत की है। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
