देशभक्ति के नारों के साथ कुक्षी में निकली तिरंगा यात्रा

कुक्षी।भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित तिंरगा यात्रा नगर में शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ निकाली गई।इसमें स्वामीनारायण संप्रदाय के संत जनों के साथ सभी समाज धर्म के युवा,राजनेता,व्यवसायी,समाजसेवी,महिलाएं,बच्चों आदि नें शामिल होकर एकजुटता का परिचय दिया।

हाथों में तिरंगा लिए लोग भारतीय सेना जिंदाबाद..भारतमाता की जय.. देशभक्ति के नारों से नगर को गुंजायमान कर दिया.यात्रा का जगह जगह लोगों नें पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया.कृषि उपज मंडी से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कचहरी चौक पहुंची जहाँ नगर के गणमान्य जनों नें सेना के शौर्य का सम्मान करते हुए मौजूद सैनिक हरि सिंह डोड़वे,मोहनलाल हम्मड व राधेश्याम मुझाल्दा का सम्मान अभिनन्दन कर भारतमाता की आरती कर राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ।

Next Post

विकसित भारत के लिए हमें विकास की गति बढ़ानी होगी, टीम की तरह चलना होगा: मोदी

Sat May 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश की आर्थिक वृद्धि और विभिन्न क्षेत्रों में विकास की दर को तेज करने तथा केंद्र और राज्यों के बीच तालमेल बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया है। श्री मोदी ने राजधानी […]

You May Like