हिन्दू सभा ने आईजी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

*आरोप : बीजेपी कांग्रेस की मिली भगत से देवी देवताओं का हुआ अपमान*

ग्वालियर । कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने देवी देवताओं के अपमान करने वालों पर कार्रवाई नहीं करने का पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया, पुलिस प्रशासन बौद्ध धम्म महासम्मेलन के आयोजकों पर कार्रवाई नहीं कर रहा, सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को आहत किया जा रहा है। आईजी अरविंद सक्सेना के कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने उक्त उदगार व्यक्त किए।

हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन एवं संभागीय महिला प्रवक्ता अर्चना सिंह चौहान द्वारा सौंपे ज्ञापन में विधानसभा में दिए आंकड़े के अनुसार ग्वालियर से लापता 617 महिलाओं एवं मध्यप्रदेश से लड़कियां सहित 6 हजार से अधिक बच्चों का पता लगाने, मध्यप्रदेश में 33 प्रतिशत बढ़ती बलात्कार की घटनाओं को रोकने, बिगड़ती यातायात व्यवस्था सुधारने, भितरवार में हिंदू धर्म के देवी देवताओं एवं ब्राह्मणों को अपमानित करने, धर्मांतरण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई ।

संभागीय महिला प्रवक्ता अर्चना चौहान ने कहा कि मांग नहीं मानी तो मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को ग्वालियर आगमन पर चूड़ियां भेंट करने पर हिंदू महासभा को मजबूर होना पड़ेगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, रोहित जाटव, राहुल गुप्ता , हेमराज जाटव उदय शिंदे, अंशिका चौहान, अंकित गुप्ता, रिंकू गुप्ता, विक्की जाटव, मोनू जाटव, धर्मेंद्र दीक्षित, सतीश कुमार पंडित सहित अनेक लोग उपस्थित थे। संचालन रोहित जाटव ने व आभार हेमराज जाटव ने माना।

Next Post

नौसैनिक शिविर में 3 एमपी नेवल यूनिट की जीत

Fri Aug 1 , 2025
*शिप माडलिंग, बोट पुलिंग, बोट रिगिंग, फायरिंग, ड्रिल, सीमेंनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन* ग्वालियर। 3 म.प्र. नेवल यूनिट एनसीसी ग्वालियर के कैडिटों ने शिप माडलिंग, बोट पुलिंग, बोट रिगिंग, फायरिंग, ड्रिल, सीमेंनशिप जैसी गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आईजीसी नौसैनिक शिविर में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो कि 2 म.प्र. […]

You May Like