अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जबलपुर: शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, स्वच्छता सर्वेक्षण में जबलपुर को अव्वल लाने और आगामी वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से नागरिकों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया।अतिक्रमण अधिकारी के के रावत, टिपेंद्र रावत एवं अखिलेश भदौरिया ने बताया कि नगर निगम की टीम ने शुक्रवार सुबह से ही मुस्तैदी दिखाते हुए शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों छोटी लाइन फाटक से अनगढ़ महावीर मंदिर मार्ग पर लगे अस्थाई ठेले-टपरों को हटाकर मार्ग को पूरी तरह खाली कराया गया। वहीं अनावश्यक रूप से सड़क घेरे हुए सामग्री को जब्त भी किया गया, रामपुर चौक एवं धनी की कुटिया क्षेत्र में भी ठेले-टपरों को हटाकर यातायात को सुचारू बनाया गया, कछपुरा ब्रिज और उसके आस-पास के क्षेत्र से अतिक्रमण साफ कर सामग्री जप्त की गई, जिससे अब यहां दुर्घटनाओं का अंदेशा कम होगा।
इन इलाकों में भी हटाए गए कब्जेजानकारी के अनुसार नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने शुक्रवार को सिविक सेंटर चौपाटी शहर के प्रमुख केंद्र के चारों ओर से अवैध कब्जे हटाए, धनवंतरी नगर मुख्य मार्ग एवं संभाग क्रमांक-1 में नालों के ऊपर किए गए अवैध निर्माणों को चिन्हित कर पूरी तरह हटा दिया गया साथ ही कंजर्वेंसी एवं नालियों के ऊपर किए गए कब्जों को साफ किया गया, ताकि बारिश का पानी बिना किसी रुकावट के बह सके।
जर्जर स्कूल के कमरे को भी ढहाया
अमले ने गंगानगर क्षेत्र में एक बेहद पुरानी और जर्जर हो चुकी पुलिया को सुरक्षित रूप से तोड़ने की कार्रवाई की । सुहागी जोन कार्यालय के पीछे स्थित एक बेहद जर्जर स्कूल कक्ष को ढहा दिया गया, जिससे भविष्य में होने वाले किसी भी संभावित हादसे को टाल दिया गया है। वहीं कांचघर चौक क्षेत्र में मुनादी कराई गई और स्वच्छता मानकों को ध्यान में रखते हुए चौपाटी को व्यवस्थित रूप से अलग कराया गया।

Next Post

वारदात के पहले कट्टे के साथ धराया बदमाश

Sat May 23 , 2026
जबलपुर: कैंट पुलिस ने एक बदमाश को देशी कट्टे व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। टीआई कैंट पुष्पेंद्र पटले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि हेलटगंज सदर में एक युवक वारदात को घटित करने की नीयत से खड़ा है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे […]

You May Like