पटना, 06 सितंबर (वार्ता)। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि और उससे उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने नदी के किनारे, तटबंधों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से पूर्ण सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है।
जिला प्रशासन की ओर से रविवार को जारी आवश्यक दिशा-निर्देश में लोगों से नदी, घाट, तटबंध एवं निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने को कहा गया है। प्रशासन ने बच्चों, बुजुर्गों तथा दिव्यांगजनों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखने की अपील की है।
