राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की जमानत पर संकट

इंदौर. चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत अब खतरे में पड़ती नजर आ रही है. मेघालय हाईकोर्ट में जमानत रद्द करने की याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली तारीख तय कर दी है.

सुनवाई के दौरान सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कोर्ट को बताया कि सोनम पूरे हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता है. योजना बनाने से लेकर वारदात के समय उसकी मौजूदगी तक के सबूत जांच में सामने आ चुके हैं. ऐसे में केवल तकनीकी त्रुटि के आधार पर मिली जमानत को बरकरार रखना न्यायसंगत नहीं है. वहीं बचाव पक्ष ने अपनी दलीलों के लिए और समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. अब अगली सुनवाई में जमानत पर अंतिम निर्णय आने की संभावना है. फिलहाल सोनम जमानत पर शिलांग में ही रह रही है और उसे शहर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है. मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने अपने बयान में जांच पर ही सवाल खड़े कर दिए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए बयान में विपिन ने कहा कि जिस मकान में सोनम और उसके साथी रुके थे, उसके मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर को क्लीन चिट देना जल्दबाजी है. विपिन रघुवंशी ने नव भारत से चर्चा में बताया कि पुलिस को उसके खिलाफ पूरक चालान पेश करना चाहिए था, क्योंकि उसे सोनम की गतिविधियों की जानकारी थी. विपिन ने कहा कि केस के कुछ पहलुओं की अभी गहराई से जांच जरूरी है और सभी संदिग्धों की भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए. गौरतलब है कि पिछले साल शिलांग में सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज और उसके साथियों के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी. हत्या के बाद शव को खाई में फेंक दिया था. इस सनसनीखेज मामले में अब जमानत को लेकर कानूनी लड़ाई तेज हो गई है.

Next Post

लॉरेंस गैंग कनेक्शन: अहमदाबाद से संदिग्ध हिरासत में, इंदौर में पूछताछ जारी

Wed Jun 10 , 2026
इंदौर. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने अहमदाबाद से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर इंदौर लाया है. मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी क्राइम ने बताया कि संदिग्ध से पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई […]

You May Like