शिवपुरी में बनेगी सेंट्रल जेल, ओपन जेल भी शीघ्र,भोपाल से मिला ग्रीन सिग्नल

शिवपुरी: शिवपुरी की सर्किल जेल अगले वित्तीय वर्ष में सेंट्रल जेल में तब्दील हो जाएगी। इसके लिए जिला जज, कलेक्टर, एसपी व जेल अधीक्षक की कमेटी द्वारा प्रस्ताव तैयार करके भोपाल भेज दिया गया है। कागजी कार्रवाई भी लगभग पूर्ण हैं, पर्याप्त जमीन जेल प्रबंधन के पास उपलब्ध है, जहां पर सेंट्रल जेल मूर्त रूप ले सकेगी। वर्तमान में सिर्फ बजट की कमी के चलते यह सेंट्रल जेल के रूप में तब्दील नहीं हो पा रही है।

इसके अलावा शिवपुरी में ओपन जेल भी कागजों में अपना आकार ले चुकी है, सिर्फ धरातल पर इसे मूर्त रूप देना बांकी है, यह भी पैसा मिलते ही धरातल पर खड़ी हो जाएगी। जेल अधीक्षक के अनुसार पूरी उम्मीद है कि अगले साल बजट मिलते ही यह दोनों परियोजनाएं धरातल पर नजर आने लगेंगीं।

वहीं ओपन जेल शुरू करने के लिए भोपाल से हरी झंडी मिल चुकी है, अधिकारियों ने जेल अधिकारियों के सामने यह प्रस्ताव रखा कि वह जहां पुरानी जेल थी, वहां पर ओपन जेल की शुरुआत कर सकते हैं, परंतु शिवपुरी जेल प्रबंधन बिल्डिंग पीडब्ल्यूडी को और जमीन राजस्व विभाग को हस्तांतरित कर चुका है। ऐसे में वहां ओपन जेल शुरू नहीं हो पा रही।

Next Post

दक्षिण सूडान में भीषण बाढ़ से 9,60,000 से ज़्यादा लोग प्रभावित: संयुक्त राष्ट्र

Sat Oct 25 , 2025
संयुक्त राष्ट्र, 25 अक्टूबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने बताया कि दक्षिण सूडान के छह राज्यों में भीषण बाढ़ से 9,60,000 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और लगभग 3,35,000 लोग विस्थापित हुए हैं। कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले महीने से, बाढ़ ने […]

You May Like