थाने में बदमाश ने दर्ज नहीं कराई हाजरी, प्रकरण दर्ज

जबलपुर: अधारताल थाने में निगरानी बदमाश ने थाने में हाजरी दर्ज न कराते हुए जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन किया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक आकाश रैकवार 26 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के पास अधारताल का एक अपराधिक प्रवृत्ति का युवक है जिसके खिलाफ कई अपराध दर्ज होकर न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने जिला बदर का प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी को प्रेषित किया गया था.

जिससे सहमत होते हुये जिला दण्डाधिकारी जबलपुर द्वारा 2 फरवरी 2026 को आकाश रैकवार को प्रत्येक माह की 5, 15, 25 तारीख को 4 माह तक थाने में हाजरी दर्ज कराने आदेशित किया गया था उक्त आदेश की तामीली करा दी गयी थी जिसने 15 अप्रैल को अपनी हाजरी दर्ज करवायी थी, किंतु 25 अप्रैल को थाना आकर उपस्थिति दर्ज नहीं कराया न ही कोई सूचना दी गयीं । आकाश रैकवार द्वारा आदेश का उल्लंघन करना पाये जाने पर प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

Next Post

पत्थरबाजी, बमबाजी और फायरिंग….PM मोदी की रैली से पहले जगदल में भड़की हिंसा, CISF जवान को लगी गोली

Mon Apr 27 , 2026
पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की रैली से पहले उत्तर 24 परगना में भारी हिंसा। TMC-BJP समर्थकों में पत्थरबाजी और बमबारी, CISF जवान समेत 3 घायल। इलाके में भारी तनाव और पुलिस बल तैनात। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार रात अचानक भारी हिंसा भड़क उठी। यह […]

You May Like