दतिया: इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार आदतन अपराधी सागर यादव को लक्ष्मणपुरा से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा, 6 जिंदा राउंड एवं 70 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गई। सागर यादव पर थरेट, इंदरगढ़ अतरेटा थानों में हत्या के प्रयास, लूट, बलात्कार, शराब तस्करी सहित 19 मामले मामले दर्ज है।
कई मामलों में वह फरार चल रहा था। इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस ने इंदरगढ़ नगर में उसका जुलूस निकाला।इस कार्रवाई में इंदरगढ़ थाना प्रभारी गौरव शर्मा, थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया, एस आई अवतार सिंह यादव, प्रधान आरक्षक पुष्पराज, रामनिवास गुर्जर, रामनिवास यादव, भानु दुबे, मंजेश त्यागी, रामनिवास यादव, प्रमोद गुर्जर की भूमिका रही।
