प्रयागराज गया परिवार, घर में हुई चोरी

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत व्हीकल मढई कलारी के पास सूने घर का चोरों ने ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात, नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार प्रयागराज गमी में गया हुआ था।पुलिस के मुताबिक संदीप पांडे 41 वर्ष निवासी व्हीकल मढई कलारी के पास रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ठेकेदारी का काम करता है।

पांच जनवरी को गमी होने से अपने घर प्रयागराज परिवार सहित गया था। वहां से वापस घर आए तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अदर जाकर देखा तो गोदरेज की आलमारी का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी चैक किया तो सोने एवं चांदी के जेवरात, चादी के 11 सिक्के गणेश लक्ष्मी के 170 ग्राम के, नगद लगभग 17000 रूपये गायब थे।

Next Post

खेलों में कैरियर बनाने छोडऩा होगा मोबाइल: राय

Sun Jan 11 , 2026
सीहोर। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत शासकीय मॉडल स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि विधायक सुदेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में कैरियर बनाने के लिए सबसे पहले मोबाईल स्क्रीन छोड़कर मैदान पर आना होगा और अपना […]

You May Like